यह तस्वीर में आज के मानव इस प्रजाति के हैं । 4)आस्टेलोपिथिकस नामक लातिनी भाषा के शब्द 'आस्टल 'यानी 'दक्षिण 'और यूनानी भाषा के शब्द 'पिथिकस'यानी 'वानर ' से मिलकर बना है । 👉👉प्रतिस्थापना और क्षेत्रीय निरंतरता? प्रतिस्थापना मॉडल के समर्थन मैं बोलने वालों का मत है कि मानव के सभी प्राचीन रूप ,चाहे वह कहीं भी थे ,परिवर्तन हो गए और उनका स्थान पूर्ण रूप से आधुनिक मानव ने ले लिया ।इस विचारधारा का समर्थन इस साक्ष्य से होता है कि आधुनिक मनुष्य में सर्वत्र शारीरिक और जननिक अर्थात उत्पत्ति मूलक समानता पाई जाती है ।इस मॉडल को मानने वाले यह तर्क देते हैं कि इनमें अत्यधिक समानता इसलिए पाई जाती है कि उनके पूर्वज एक ही क्षेत्र अर्थात अफ्रीका में उत्पन्न हुए थे तथा वहीं से दूसरे जगहों पर गए ।आधुनिक मानव के प्राचीन जीवाश्म के सबसे भी (जो इथोपिया मैं ओमा स्थान पर प्राप्त हुए हैं )प्रतिस्थापना के मॉडल का समर्थन करते हैं ।इस दृष्टिकोण को मानने वालों का कहना है कि आधुनिक मानव में जो शारीरिक विभिनता पाई जाती है उनका कारण हजारों वर्ष की लंबी अवधि में उन लोगों का परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को डाल लेना है जिन विशेष क्षेत्रों में भी गए और अंत में वहां स्थानीय रूप से बस गए ।
0 Comments